Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

पश्चिमी सूडान के एक गांव में भूस्खलन से 1,000 से ज्यादा लोगों की मौत

अफ्रीकी देश सूडान में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, सूडान के पश्चिमी क्षेत्र दारफुर में भीषण भूस्खलन यानी लैंडस्लाइड की घटना हुआ है। इस आपदा के कारण एक गांव पूरी तरह तबाह हो गया है। इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 1,000 लोगों की मौत हो गई है। इस पूरी आपदा में केवल 1 शख्स जिंदा बचा है। लैंडस्लाइड की ये आपदा दारफुर के मर्रा पर्वतों में स्थित तरासिन गांव में हुई है। ये घटना सूडान में हाल के समय की सबसे भयानक प्राकृतिक आपदा बताई जा रही है। इस क्षेत्र का कंट्रोल रखने वाले विद्रोही समूह सूडान लिबरेशन मूवमेंट-आर्मी ने सोमवार को देर रात इस घटना के बारे में जानकारी दी है। लैंडस्लाइड के कारण गांव के सभी लोगों की मौत हो गई। सिर्फ एक शख्स इस पूरी घटना में जिंदा बच पाया है।

सूडान लिबरेशन मूवमेंट-आर्मी ने बताया है कि अगस्त के अंत में कई दिनों की भारी बारिश के बाद रविवार 31 अगस्त को मध्य दारफुर के मर्रा पर्वतों में स्थित तरासिन गांव में भीषण लैंडस्लाइड हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों की संख्या हजार से ज्यादा है। विद्रोही समूह की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सूडान के दारफूर के गांव में हुए लैंडस्लाइड के बाद गांव पूरी तरह से जमींदोज हो गया है। लोगों के शवों को बरामद करने में मदद के लिए संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय सहायता समूहों से अपील की गई है। सूडान में ये आपदा ऐसे समय में आई है जब देश में भयानक गृहयुद्ध छिड़ा हुआ है। सूडान की सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के बीच लंबे समय से जारी तनाव के बाद अप्रैल 2023 में राजधानी खार्तूम और देश के अन्य हिस्सों में खुली लड़ाई शुरू हो गई थी।