Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

कुवैत के शासक शेख नवाफ अल अहमद अल सबा की बिगड़ी तबीयत

कुवैत के शासक शेख नवाफ अल अहमद अल सबा की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। बता दें कि 86 वर्षीय शेख नवाफ अल अहमद को साल 2020 में कुवैत की सत्ता सौंपी गई थी।

समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, शेख नवाफ अल अहमद अल सबा को कुवैत की कमान मिलने के बाद से स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, उनकी सेहत की समस्या के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

इससे पहले उन्होंने साल 2021 में स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को लेकर अमेरिका का दौरा किया था। शेख नवाफ अल अहमद को साल 2020 में कुवैत की सत्ता मिली थी। सौतेले भाई शेख सबा की मृत्यु के बाद उन्हें कुवैत का शासक नियुक्त किया गया था।