Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

जापान: टोक्यो में PM नरेंद्र मोदी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की यात्रा पर हैं आज वे राजधानी टोक्यो पहुंचे, जहां उनका शानदार स्वागत हुआ. भारतीय प्रवासी समुदाय से मुलाकात के बाद वे इंडिया जापान इकोनॉमिक फोरम के कार्यक्रम में पहुंचे. जहां उनके साथ जापान के प्रधानमंत्री शिंजेरू इशिबा भी मौजूद रहे. जापानी कारोबारियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत की विकास यात्रा में जापान अहम साझेदार रहा है. उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग के लिए जापानी कंपनियों को भारत में आमंत्रित करते हुए कहा कि भारत टैलेंट का पावर हाउस है और जापान टेक्नोलॉजी का. ऐसे में दोनों मिलकर नई ऊंचाइयों पर जा सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आधिकारिक जापान दौरे के पहले दिन अलग-अलग कार्यक्रमों में सम्मिलित हो रहे हैं. इस दौरान उन्हें सम्मानित करने के लिए गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसमें पीएम जापानी प्रधानमंत्री के साथ सम्मिलित हुए. जापान की सेना की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.