Breaking News

‘छात्रों पर पैलेट गन से हमला क्यों, उनको मारना-पीटना बंद हो’, बोले राहुल गांधी     |   दिल्ली: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल छात्रों से मिले राहुल गांधी     |   ‘प्रदर्शनकारी छात्रों पर लगाए केसों को हटाने पर विचार करेगी सरकार’, CJP का बयान     |   ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर समझौता नहीं’, सरकार संग मीटिंग के बाद CJP ने कहा     |   दिल्ली: जंतर-मंतर के आसपास कई स्थानों पर फेशियल रिकॉग्निशन कैमरे लगाए गए     |  

युद्धविराम समाप्त होते ही गाजा में इजरायल की भीषण बमबारी शुरू

इजराइल-हमास युद्ध में एक बार फिर से बमबारी शुरू हो गई है। आज दोनों के बीच अस्थायी युद्धविराम समाप्त हो गया, जिसकी मध्यस्थता कर रहे कतर का कोई बयान भी सामने नहीं आया है। कतर ने युद्धविराम के विस्तार के बारे में तत्काल कोई सूचना नहीं दी, जिससे नए सिरे से लड़ाई की संभावना बढ़ गई है।

युद्ध विराम शुक्रवार सुबह 7 बजे समाप्त हो गया। युद्ध एक सप्ताह पहले 24 नवंबर को रोका गया था, जो शुरुआत में चार दिनों तक चला और फिर कतर और साथी मध्यस्थ मिस्र की मदद से कई दिनों तक बढ़ा दिया गया। इस बार भी हमास ने युद्धविराम का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उस पर बात नहीं बन पाई।

सप्ताह भर के संघर्ष विराम के दौरान, गाजा में हमास और अन्य आतंकवादियों ने 100 से अधिक बंधकों को रिहा कर दिया, जिनमें से अधिकांश इजरायली थे, बदले में 240 फलस्तीनियों को इजरायल की जेलों से छोड़ा गया। छोड़े गए लोगों में ज्यादातर सभी महिलाएं और बच्चे थे।

द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, आज युद्धविराम के समाप्त होने के एक घंटे बाद ही इजरायल ने गाजा पर रॉकेट दाग दिया। एक सप्ताह में यह पहला हमला है, जो दोनों सेनाओं के बीच सहमत युद्धविराम की समाप्ति के बाद हुआ।