Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

ईरान की जवाबी कार्रवाई में इजराइल का रमत गन शहर में तबाही, इमारतों पर मिसाइल से हमला

Israel: तेहरान में परमाणु और सैन्य संरचनाओं के खिलाफ 'ऑपरेशन राइजिंग लायन' के जवाब में ईरान की कार्रवाई के कारण शनिवार को इजराइल के रमत गन शहर में भारी तबाही हुई है। जगह-जगह क्षतिग्रस्त इमारतें और नागरिकों को निकालने के लिए चल रहा बचाव अभियान देखने को मिल रहा है।

इजरायली होम फ्रंट कमांड अधिकारी योसी ग्रिवर ने बताया कि एक ईरानी मिसाइल अचानक इमारत पर आ गिरी और कई नागरिक घायल हो गए। उनके मुताबिक कई बिल्डिंगों को नुकसान पहुंचा है और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए हैं।

अधिकारी ने ये भी बताया कि कुछ लोग मलबे में फंसे हुए हैं। उनके मुताबिक हालिया बड़े हमलों में से एक है। इजराइल ने शुक्रवार को युद्धक विमानों और ड्रोनों की तैनाती के साथ ईरान के परमाणु और सैन्य ढांचे को निशाना बनाकर हमले शुरू किए।

ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिनके विस्फोटों से यरुशलम और तेल अवीव का आसमान दहल उठा और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। इजराइली सेना ने नागरिकों से आश्रय स्थलों में जाने का आग्रह किया है क्योंकि मिसाइलों से घरों को नुकसान पहुंचा है और लोग मारे गए हैं।