Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

ईरानी हमलों से इजराइल के कई शहरों में भारी नुकसान, कई घायल

इजराइल-ईरान के बीच संघर्ष जारी है। रविवार सुबह ईरानी मिसाइल हमलों में तटीय केंद्र तेल अवीव सहित इजराइल के कई शहरों को निशाना बनाया गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। फर्स्ट रेस्पॉन्डर डैमज्ड ने क्षतिग्रस्त इमारतों का निरीक्षण किया और इजराइल की राजधानी में नागरिकों की सहायता की। ईरान के सशस्त्र बलों ने कहा कि उन्होंने प्रमुख परमाणु स्थल पर अमेरिकी हमलों के बाद इजराइल में कई जगहों को निशाना बनाया।

मध्य इजराइल के नेस जिओना में भी इसी तरह के नजारे देखे गए। इजराइल में अब तक 16 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। वहीं अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के मकसद से इजराइल की ओर से शुरू किए गए हमलों में शामिल होते हुए रविवार तड़के तीन ईरानी परमाणु केंद्रों पर हमले किए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमलों की जानकारी देते हुए कहा कि ईरान के परमाणु केंद्र ‘‘पूरी तरह से नष्ट कर दिए गए हैं’’।