Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

ईरान ने अमेरिका को दिया नया शांति प्रस्ताव, होर्मुज को फिर से खोलने के लिए रखी ये शर्त

US-Iran Conflict: ईरान ने परमाणु समझौता किए बगैर होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए अमेरिका को प्रस्ताव दिया है। प्रस्ताव की जानकारी रखने वाले दो क्षेत्रीय अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर कोई समझौता किए के बिना होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की पेशकश कर रहा है।

समझौते को लेकर बंद कमरें में हुई बातचीत के बारे में नाम न प्रकाशित किए जाने की शर्त पर दोनों अधिकारियों ने बताया कि ईरान अपने प्रस्ताव में अमेरिका से देश की नाकेबंदी को भी समाप्त करने की मांग कर रहा है।

पाकिस्तान के माध्यम से अमेरिका को भेजे गए इस नए प्रस्ताव को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन मिलने की संभावना नहीं है। ट्रंप ईरान के परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करना चाहते हैं, ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य सहित एक समग्र समझौते के तहत युद्धविराम को स्थायी रूप दिया जा सके।

ट्रंप ने रविवार को ‘फॉक्स न्यूज चैनल’ से कहा, ‘‘हमारे पास सभी विकल्प मौजूद हैं। अगर वह बात करना चाहते हैं, तो हमारे पास आ सकते हैं, या हमें बुला सकते हैं।’’