Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

भारतीय निशानेबाजी दल ओलंपिक के लिए पेरिस पहुंचा

भारतीय निशानेबाजी दल ओलंपिक के लिए पेरिस पहुंच गया है। मनु भाकर, रिदम सांगवान, सरबजोत सिंह समेत टीम के सभी सदस्य मजबूत इरादो के दम पर पेरिस ओलंपिक के लिए तैयार हैं।

भारतीय दल के साथ नए पिस्टल शूटिंग कोच मुंखबयार दोर्जसुरेन और हाई-परफॉर्मेंस डायरेक्टर पियरे ब्यूचैम्प भी हैं।

टीमें पेरिस से लगभग 270 किलोमीटर दक्षिण में चेटेउरौक्स में ओलंपिक डेस्टिनेशन पहुंच रही हैं, जहां शूटिंग टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे।

ओलंपिक में निशानेबाजी की बात करें, तो भारत का प्रदर्शन हाल के सालों में मिला-जुला रहा है।

देश ने पिछली बार लंदन ओलंपिक 2012 में पदक जीते थे। इसमें एक रजत और एक कांस्य पदक शामिल है।

हालांकि, रियो 2016 और टोक्यो 2020 में भारतीय निशानेबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके और पोडियम फिनिश से चूक गए।