Breaking News

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश शुरू     |   विपक्ष के सांसद आज संसद के मकर द्वार पर छात्रों के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे     |   राजद के पूर्व नेता मृत्युंजय तिवारी आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   एयरलाइन शुरू करने की खबरों को अडानी एंटरप्राइजेज ने किया खारिज     |   कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर धमाके     |  

भारत फिलीपींस का समर्थन करता है: विदेश मंत्री जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ फिलीपींस के विवाद के बीच मंगलवार को कहा कि अपनी राष्ट्रीय संप्रभुत्ता को बनाए रखने में दक्षिणपूर्व एशियाई देश का भारत दृढ़ता से समर्थन करता है। 

जयशंकर ने यहां संवाददता सम्मेलन में कहा कि उनकी मनीला में फिलीपींस के विदेश मंत्री एनरिक मनालो से बहुत अच्छी बातचीत हुई। 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी राष्ट्रीय संप्रभुत्ता बनाए रखने के लिए फिलीपींस को भारत के समर्थन को दृढ़ता से दोहराता हूं।’’ 

उन्होंने कहा कि बदलती दुनिया के साथ ये जरूरी है कि भारत और फिलीपींस उभरते मॉडल को आकार देने में ज्यादा निकटता से सहयोग करें। 

विदेश मंत्री ने एक सवाल पर कहा कि प्रत्येक देश को अपनी राष्ट्रीय संप्रभुत्ता को बनाए रखने का अधिकार है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस पर भी चर्चा की है।’’ जयशंकर ने कहा कि हाल में भारत और फिलीपींस के बीच द्विपक्षीय संबंधों में बहुत उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।