Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

भारत हर संभव मदद के लिए तैयार... बांग्लादेश विमान दुर्घटना पर बोले पीएम मोदी

Bangladesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ढाका में हुए विमान हादसे और मौतों पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश के साथ एकजुटता से खड़ा है और हर संभव मदद के लिए तैयार है। मोदी ने एक्स पर कहा, "ढाका में हुए दुखद हवाई हादसे में हुई मौतों से मैं बेहद स्तब्ध और दुखी हूं, जिनमें से कई युवा छात्र थे। हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हम घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। भारत बांग्लादेश के साथ एकजुटता से खड़ा है और हर संभव मदद के लिए तैयार है।"

अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बांग्लादेश वायु सेना का एक प्रशिक्षण विमान सोमवार दोपहर में उड़ान भरने के तुरंत बाद ढाका में एक स्कूल की इमारत से टकरा गया, जिसमें कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर बच्चे थे और दर्जनों लोग घायल हो गए। चीन निर्मित एफ-7 बीजीआई प्रशिक्षण विमान ढाका के उत्तरा इलाके में माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।