Breaking News

ईरान जंग में ट्रंप के बड़े सपोर्टर लिंडसे ग्राहम का 71 साल की उम्र में निधन     |   ओमान तट के पास कमर्शियल शिप पर बड़ा हमला, 11 भारतीय थे सवार, एक लापता     |   शख्स को चाकू से गोदकर मारने वाले 5 नाबालिग गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने सुलझाई गुत्थी     |   संसदीय कार्यमंत्री किरन रिजिजू ने मानसून सत्र को लेकर 19 जुलाई को बुलाई सर्वदलीय बैठक     |   पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुए     |  

भारत और अमेरिका के बीच जल्द हो सकता है बड़ा समझौता, जारी रहेगी व्यापार वार्ता

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते के अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा हुई है। इस दौरान दोनों पक्षों ने पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते को जल्द ही अंतिम रूप देने के लिए वार्ता जारी रखने का फैसला किया। वाणिज्य मंत्रालय ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।

मंत्रालय ने बयान में कहा कि वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में अमेरिका गया भारतीय प्रतिनिधिमंडल तीन दिनों के दौरे के बाद 24 सितंबर को स्वदेश लौट आया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिकी सरकार के अधिकारियों के साथ समझौते के संभावित स्वरूप को लेकर रचनात्मक बातचीत की।

मंत्रालय ने कहा, "दोनों पक्षों ने समझौते की संभावित रूपरेखा पर विचारों का आदान-प्रदान किया और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते को शीघ्र पूरा करने के लिए बातचीत जारी रखने का निर्णय लिया गया।"

बयान के मुताबिक, अपनी यात्रा में गोयल ने अमेरिका की व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) जेमीसन ग्रीयर और भारत के लिए अमेरिका के नामित राजदूत सर्जियो गोर से भी मुलाकात की। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिका के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों से भी दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा की।

मंत्रालय ने बताया कि इन बैठकों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली और कारोबारी दिग्गजों ने भारत की वृद्धि गाथा पर भरोसा जताते हुए भारत में अपनी कारोबारी गतिविधियों को बढ़ाने की इच्छा प्रकट की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत शुल्क लगा दिए जाने के बाद व्यापार वार्ता पटरी से उतर गई थी। लेकिन दोनों देशों ने अब इसे नए सिरे से आगे बढ़ाने का फैसला किया है।