Breaking News

‘छात्रों पर पैलेट गन से हमला क्यों, उनको मारना-पीटना बंद हो’, बोले राहुल गांधी     |   दिल्ली: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल छात्रों से मिले राहुल गांधी     |   ‘प्रदर्शनकारी छात्रों पर लगाए केसों को हटाने पर विचार करेगी सरकार’, CJP का बयान     |   ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर समझौता नहीं’, सरकार संग मीटिंग के बाद CJP ने कहा     |   दिल्ली: जंतर-मंतर के आसपास कई स्थानों पर फेशियल रिकॉग्निशन कैमरे लगाए गए     |  

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में IED विस्फोट, 3 बच्चे हुए हमले का शिकार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को एक IED विस्फोट में तीन बच्चों सहित कम से कम चार लोग घायल हो गए। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि विस्फोट प्रांतीय राजधानी पेशावर में एक स्कूल के पास सुबह करीब 9 बजकर 10 मिनट पर हुआ।

ब्लास्ट के लिए सड़क किनारे 'सीमेंट ब्लॉक' में रखे गए कम से कम 4 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। डॉन अखबार ने वारसाक के पुलिस अधीक्षक अरशद खान के हवाले से कहा कि विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल को घटनास्थल पर भेजा गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि सात से 10 साल की उम्र के घायल बच्चों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट में पेशावर लेडी रीडिंग अस्पताल के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है कि दो बच्चों की हालत गंभीर है। खान ने बताया कि 'पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। उनके हवाले से कहा गया कि विस्फोट में जबरन वसूली के तत्व पर भी विचार किया जा रहा है। यह कहना जल्दबाजी होगी कि निशाना कौन था।'