Breaking News

'US-इजरायल ने हमारी परमाणु साइट पर हमला किया', ईरानी राजदूत का IAEA को जबाव     |   AI समिट प्रोटेस्ट केस: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय चिब की जमानत याचिका पर 4 बजे सुनवाई     |   'लेबनान में जमीनी हमले की कोई तुरंत योजना नहीं', बोले इजरायली मिलिट्री प्रवक्ता     |   'भारत विश्व में शांति-स्थिरता का पक्षधर', ईरान-अमेरिका युद्ध पर बोले पीएम मोदी     |   'पश्चिम एशिया की स्थिति चिंताजनक', भारत-कनाडा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले PM मोदी     |  

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ह्यू मौरिस का हुआ निधन, आंतों के कैंसर से थे पीड़ित

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और इंग्लैंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ह्यू मौरिस का निधन हो गया है। वह 62 साल के थे। वेल्स काउंटी टीम ग्लेमोर्गन ने रविवार को एक बयान में कहा कि उनकी टीम के पूर्व कप्तान मौरिस का निधन पिछले कुछ साल में आंतों के कैंसर से जूझने के बाद हुआ।

सलामी बल्लेबाज के तौर पर मौरिस ने इंग्लैंड के लिए तीन मैच खेले और 1997 में ग्लेमोर्गन काउंटी को चैंपियन बनने में मदद की। इसके एक साल बाद उन्होंने संन्यास ले लिया। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 19,785 रन बनाए और उनका बल्लेबाजी औसत 40.29 था। इसके बाद उन्होंने 16 साल तक ईसीबी में कई भूमिकाओं में काम किया जिसमें सीईओ की भूमिका भी शामिल रही। मौरिस 2013 में ग्लेमोर्गन में सीईओ तौर पर लौटे और टीम को वित्तीय दिक्कतों से उबरने में मदद की।

ग्लेमोर्गन के मौजूदा सीईओ डैन चेरी ने कहा कि मौरिस ‘एक महान खिलाड़ी, बिना थके काम करने वाले प्रशासक, और बहुत गरिमा और ईमानदारी वाले एक बेहतरीन इंसान थे। ह्यू हमारे लिए एक शानदार विरासत छोड़ गए हैं, विशेषकर सोफिया गार्डन्स में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम के तौर पर जो उस मैदान से बहुत अलग है जब उन्होंने पहली बार एक किशोर के तौर पर ग्लेमोर्गन के लिए खेला था। साथ ही वेल्स फायर फ्रेंचाइजी (द हंड्रेड प्रतियोगिता में) के रूप में जो 2020 के दशक और उसके बाद क्रिकेट की दुनिया में और भी बड़ी सफलता के लिए तैयार है।