Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

पुतिन-ज़ेलेंस्की की शांति शिखर सम्मेलन होने की उम्मीदें कम, ट्रंप ने दोनों की तुलना "तेल और सिरका" से की

USA: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता की कोशिशें नाकाम होने के बाद रूस-यूक्रेन युद्ध रुकने की उम्मीदें काफी कम रह गई हैं। 18 अगस्त को ट्रंप ने यह कहकर उम्मीदें बढ़ा दी थीं कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की आमने-सामने की मुलाक़ात के लिए सहमत हो गए हैं। लेकिन शुक्रवार को ट्रंप ने दोनों नेताओं की तुलना "तेल और सिरका" से कर दी।

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने किसी भी बातचीत की संभावना को खारिज करते हुए कहा कि "किसी भी मुलाक़ात" की योजना नहीं है। इस बीच, ज़ेलेंस्की ने रूस पर जानबूझकर युद्ध को लंबा खींचने का आरोप लगाया।

ट्रंप ने कहा कि वह शांति प्रयासों पर दो हफ़्तों के भीतर एक "महत्वपूर्ण फ़ैसला" लेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि मास्को को भारी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है। दोनों पक्षों के कड़े रुख़ की वजह से ट्रंप ने माना है कि "टैंगो के लिए दो लोगों की ज़रूरत होती है।" टैंगो दरअसल एक तरह का डांस होता है जिसे दो लोग मिलकर करते हैं।