Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

बैटमैन का किरदार निभाने वाली हॉलीवुड अभिनेता वैल किल्मर का निधन

हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर आ रही है। ‘बैटमैन’ का किरदार निभाने वाले दिग्गज स्टार वैल किल्मर का निधन हो गया है। उन्होंने 65 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर पिछले काफी समय से कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हे थ्रोट कैंसर था। जिसका इलाज चल रहा था लेकिन एक्टर ने कैंसर के आगे घुटने टेक दिए। आजयानी 2 अप्रैल को वैल किल्मर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। सोशल मीडिया पर यूजर्स एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

एक्टर वैल किल्मर के निधन की उनकी बेटी मर्सिडीज किल्मर ने पुष्टि की। उन्होंने बताया, “साल 2014 में उन्हें गले के कैंसर का पता चला था। हालांकि बाद में वो ठीक हो गए थे। अब उन्हें निमोनिया हो गया था। फिर वह ठीक नहीं हो पाए और उनका लॉस एंजिल्स में निधन हो गया।” वहीं, साल 2021 में कान्स प्रीमियर के दौरान किल्मर को उनकी जिंदगी पर बेस्ड एक डॉक्यूमेंट्री वैल में दिखाया गया था। इस दौरान उन्हें सांस लेने के लिए नली की जरूरत पड़ी थी।

वैल किल्मर रॉकस्टार की तरह लंबे बाल रखने वाले और गुड लुक्स के लिए जाने जाते थे। एक्टर ने जोएल शूमाकर की बैटमैन फॉरएवर में बैटमैन की भूमिका निभाई थी। इस किरदार से उन्हें काफी बड़ी पहचान मिली थी। साथ ही उन्होंने कई कॉमेडी फिल्मों में एक्टिंग की। वो ‘टॉप सीक्रेट! ‘(1984) और ‘रियल जीनियस’ (1985) के साथ-साथ एक्शन फिल्म ‘टॉप गन’ (1986) और ‘विलो’ (1988) में भी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। इसके बाद वो ‘द घोस्ट एंड द डार्कनेस’ (1996), ‘द सेंट’ (1997), ‘द प्रिंस ऑफ इजिप्ट’ (1998), ‘अलेक्जेंडर’ (2004), ‘किस किस बैंग बैंग’ (2005) और ‘द स्नोमैन’ (2017) जैसी फिल्मों में नजर चुके हैं।