Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

पुडुचेरी में मनाया गया फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस मनाया गया। पुडुचेरी एक समय फ्रांस का उपनिवेश था। जिलाधिकारी ए. कुलोथुंगन, पुडुचेरी और चेन्नई में फ्रांसीसी महावाणिज्यदूत एटियेन रोलैंड पिएग और कई फ्रांसीसी अधिकारियों और सेवानिवृत्त फ्रांसीसी नागरिक और सैन्यकर्मियों के संघों के प्रतिनिधियों ने फ्रांस के युद्ध स्मारक में ‘अज्ञात सैनिक के स्मारक’ पर पुष्पांजलि अर्पित की।

फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस ‘बैस्टिल डे’ 1789 में फ्रांस की क्रांति के दौरान वहां की बैस्टिल जेल पर हुए हमले की याद में मनाया जाता है। ये क्रांति फ्रांस में निरंकुश राजशाही के अंत और गणराज्य की शुरुआत का प्रतीक मानी जाती है।

पुडुचेरी पुलिस की बैंड शाखा ने भारत का राष्ट्रगान और फ्रांस का राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया। फ्रांसीसी युद्ध स्मारक वाले समुद्र तट मार्ग ने पुडुचेरी के लोगों के जहन में पुरानी यादें ताजा कर दीं। पुडुचेरी 1962 में स्वतंत्र होने से पहले कई दशकों तक फ्रांस की सरकार के अधीन था। फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस का आयोजन सोमवार को कराईकल में भी किया गया।