Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

विदेशी मुद्रा भंडार 2.95 अरब डॉलर से बढ़कर 645.58 अरब डॉलर हुआ

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 29 मार्च को 2.95 अरब डॉलर से बढ़कर 645.58 अरब डॉलर के अपने हाई लेवल पर पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने ये जानकारी दी है। ये लगातार छठा हफ्ता है, जब विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई है। इससे एक हफ्ते पहले देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 14 करोड़ डॉलर बढ़कर 642.63 अरब डॉलर हो गया था।

सितंबर, 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 642.45 अरब डॉलर के हाई लेवल पर पहुंच गया था, लेकिन वैश्विक गतिविधियों के कारण पैदा हुए दबावों के बीच केंद्रीय बैंक ने रुपये की गिरावट को थामने के लिए पूंजी भंडार का उपयोग किया, जिससे मुद्रा भंडार में थोड़ी कमी आई थी। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, 29 मार्च को खत्म हुए सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली फॉरेन करेंसी एसेट्स 2.35 अरब डॉलर बढ़कर 570.61 अरब डॉलर हो गईं। रिजर्व बैंक के मुताबिक, समीक्षा सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के पास भारत की आरक्षित जमा भी 20 लाख डॉलर घटकर 4.66 अरब डॉलर रह गई।