Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

कैलिफोर्निया के नेवल एयर स्टेशन लेमूर में F-35 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

अमेरिका से एक विमान हादसे की खबर सामने आई है। अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित नेवल एअर स्टेशन लेमूर के पास एक F-35 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। गनीमत बस इस बात की रही कि पायलट विमान से बाहर निकलने में सफल रहा। इस घटना को लेकर NAS लेमूर की ओर से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया कि पायलट सफलतापूर्वक विमान से बाहर निकल गया और सुरक्षित है। कोई और कर्मचारी प्रभावित नहीं हुआ है।

ये हादसे के बार में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, F-35 लड़ाकू विमानों के निर्माता, अमेरिकी रक्षा ठेकेदार लॉकहीड मार्टिन ने इस हादसे के संबंध में अभी कर कोई भी टिप्पणी नहीं की है।