Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

पोलैंड एयर शो रिहर्सल के दौरान F-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

अमेरिका के फाइटर जेट्स कितने दमदार और एडवांस हैं हाल के दिनों में इसकी पोल खुल गई है। हाल ही में अलास्का में अमेरिका का बेहद एडवांस माना जाने वाला  F-35 फाइटर प्लेन हादसे का शिकार हो गया था। अब कुछ ऐसा ही पोलैंड में भी देखने के मिला है। पोलैंड में एयर शो रिहर्सल के दौरान F-16 फाइटर जेट क्रैश हो गया है। इस हादसे में पायलट की भी मौत हो गई है।

हादसे के दौरान F-16 फाइटर प्लेन आग का गोला बन गया और काफी दूर तक जमीन पर घिसटता चला गया। पोलैंड के उप प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय रक्षा मंत्री व्लादिस्लाव कोसिनियाक कामिज ने विमान हादसे की पुष्टि की है। प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने भी सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा F-16 विमान दुर्घटना में एक पोलिश पायलट की मौत हो गई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। पोलिश आर्मी के मुताबिक, सेंट्रल पोलैंड के राडोम में आगामी एयर शो के पूर्वाभ्यास के दौरान गुरुवार को पोलिश वायुसेना का यह F-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।  

F-16 फाइटर जेट को फाइटिंग फाल्कन के नाम से भी जाना जाता है। यह एक अमेरिकी निर्मित सिंगल-इंजन, सुपरसोनिक, मल्टीरोल लड़ाकू विमान है। इसे जनरल डायनामिक्स (अब लॉकहीड मार्टिन) ने 1970 के दशक में बनाया था। यह विमान हल्का, तेज और तकनीकी रूप से उन्नत माना जाता है। इसे 25 से अधिक देशों की वायु सेनाओं ने अपने बेड़े में शामिल किया है। F-16 की अधिकतम रफ्तार मैक 2 यानी करीब 2400 किमी/घंटा है। यह हर मौसम में काम कर सकता है।

हाल ही में अमेरिकी वायुसेना का F-35 फाइटर जेट अलास्का में क्रैश हो गया था। प्लेन के क्रैश होने से पहले पायलट ने विमान को बचाने की हरसंभव कोशिश की थी। पायलट के विमान से इजेक्ट होते ही यह एडवांस फाइटर जेट जमीन पर मुंह के बल आ गिरा था। जमीन पर गिरने के बाद विमान में आग लग गई थी।