Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जर्मन समकक्ष से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिल्ली में जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक के साथ कई क्षेत्रीय और ग्लोबल मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। जयशंकर ने जर्मनी के वाइस चांसलर रॉबर्ट हेबेक से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उनकी जर्मनी के वाइस चांसलर और आर्थिक मामलों एवं जलवायु कार्रवाई मंत्री रॉबर्ट हेबेक के साथ भी अच्छी बातचीत हुई।

जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सातवीं भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श (आईजीसी) बैठक को ‘‘कामयाब’’ बताया। उन्होंने कुछ पोस्ट में बेयरबॉक और हेबेक के साथ अपनी बैठकों की अलग-अलग तस्वीरें भी शेयर की हैं। जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज की भारत की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा के तहत जर्मनी के वाइस-चांसलर और विदेश मंत्री भी भारत पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चांसलर शोल्ज ने इससे पहले भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श के सातवें दौर की बैठक की सह-अध्यक्षता की। विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज आईजीसी की सफल बैठक के बाद जर्मनी की विदेश मंत्री बेयरबॉक से मिलकर प्रसन्नता हुई। हमारी रणनैतिक साझेदारी ने 24 साल पूरे कर लिए हैं और ये और भी ज्यादा गहरी होती जा रही है।