Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

Elon Musk ने ट्रंप प्रशासन से दिया इस्तीफा, 'बिग ब्यूटीफुल बिल' की आलोचना करने के बाद उठाया कदम

United States: अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने गुरुवार को घोषणा कर दी कि वे संघीय नौकरशाही को कम करने और सुधारने के प्रयासों का नेतृत्व करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष सलाहकार के रूप में अपनी सरकारी भूमिका छोड़ रहे हैं। मस्क ने एक्स पर लिखा, "चूंकि विशेष सरकारी कर्मचारी के रूप में मेरा निर्धारित समय समाप्त हो रहा है, मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फिजूलखर्ची को कम करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।"

उन्होंने कहा, "डीओजीई मिशन समय के साथ और मजबूत होगा क्योंकि ये सरकार में जिंदगी का एक तरीका बन जाएगा।" हाल ही में मस्क ने ट्रंप के एक विधेयक की निंदा की थी, जिसे खुद ट्रंप ने 'बिग ब्यूटीफुल बिल' बताया था। इस बिल में टैक्स में कटौती जैसे प्रावधान शामिल हैं। मस्क ने एक इंटरव्यू में  इसे फिजूल खर्ची बढ़ाने वाला बिल बताया था।