Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

जापान के क्यूशू में भूकंप का झटका, तीव्रता 5.57 मैग्नीट्यूड दर्ज

जापान में बीती रात लगातार 2 भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। एक के बाद एक लगातार 2 बार भूकंप आने से लोगों में दहशत फैल गई। सभी अपने घरों से बाहर निकलकर भागे। हालांकि, भूकंप से अभी तक किसी भी जानमाल की हानि की खबर नहीं मिली है। भूकंप का पहला झटका जापान के दक्षिण पूर्व में स्थित ताकानाबे में महसूस किया गया। स्थानीय समयानुसार, शनिवार की रात लगभग 21:13 बजे भूकंप आया। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 मैग्नीट्यूड थी। कुछ देर बाद 3.0 मैग्नीट्यूड का दूसरा झटका भी लगा, जिसका केंद्र नाजे में जमीन से 19 किलोमीटर नीचे था।

जापान में आए भूकंप का असर इंडोनेशिया तक महसूस किया गया। इंडोनेशिया में भी 5.7 की मैग्नीट्यूड का भूकंप महसूस किया गया है। दरअसल इंडोनेशिया और जापान समेत कई देश पैसिफिक रिंग ऑफ फायर (Pacific Ring of Fire) के पास मौजूद है। इस इलाके में टैक्टॉनिक गतिविधिया सबसे अधिक होती हैं। टैक्टॉनिक प्लेट्स खिसकने की वजह से यहां अक्सर भूकंप के झटके, ज्वालामुखी फटने और सुनामी जैसे खतरे मंडराते रहते हैं।