Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

अमेरिका पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोनों देशों के बीच वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका में हैं. बुधवार को वॉशिंगटन पहुंचे राजनाथ सिंह रक्षा सचिव और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सहित दूसरे लोगों से बातचीत करेंगे.

अधिकारियों ने मंगलवार को कहा था कि 31 एमक्यू-9बी प्रीडेटर ड्रोन खरीदने, लड़ाकू वाहनों की जॉइंट मैन्यूफैक्चरिंग और भारत में जीई एफ414 इंजन के को प्रॉडक्शन पर राजनाथ सिंह की ऑस्टिन से चर्चा हो सकती है.

राजनाथ सिंह रक्षा सहयोग पर हाई लेवल राउंड टेबल मीटिंग की अध्यक्षता भी करेंगे. यात्रा के दौरान वे प्रवासी भारतीयों के साथ भी बातचीत करेंगे.