Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

एससीओ बैठक के लिए अगले सप्ताह चीन जा सकते हैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सम्मेलन में भाग लेने के लिए अगले सप्ताह चीन की यात्रा पर जा सकते हैं। मई 2020 में पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सैन्य गतिरोध के चलते संबंधों में गंभीर तनाव आने के बाद यह किसी भारतीय मंत्री की पहली चीन यात्रा होगी। दिल्ली और बीजिंग राजनाथ सिंह की चीन यात्रा को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं।

एससीओ रक्षा मंत्रियों का सम्मेलन 25 से 27 जून तक क़िंगदाओ में आयोजित किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि राजनाथ सिंह एससीओ सम्मेलन के दौरान अपने चीनी समकक्ष एडमिरल डोंग जून के साथ द्विपक्षीय बैठक कर सकते हैं। चीन एससीओ के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में इस बैठक की मेजबानी कर रहा है।