Breaking News

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने UAE प्रेसिडेंट से मिडिल ईस्ट के हालात पर बात की     |   US-इजराइली अटैक में तेहरान में ईरानी डिप्लोमैटिक पुलिस सेंटर को निशाना बनाया गया     |   इजरायल ने हिजबुल्लाह के सीनियर कमांडरों और दर्जनों आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया     |   ओमान के पोर्ट सुल्तान कबूस के पास ऑयल टैंकर पर हमला, एक भारतीय की मौत     |   अमेरिका-इजरायल के हमले से किसी भी ईरानी न्यूक्लियर साइट को नुकसान नहीं: IAEA     |  

श्रीलंका में चक्रवात से भारी नुकसान, पीएम मोदी ने की सहायता की घोषणा

Sri Lanka: भारत ने शुक्रवार को चक्रवात प्रभावित श्रीलंका को जरूरी राहत सामग्री भेजी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संदेश दिया कि नई दिल्ली हालात से निपटने के लिए और ज्यादा सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली ने संकट की इस घड़ी में श्रीलंका की सहायता के लिए 'ऑपरेशन सागर बंधु' शुरू किया है। 

राहत सामग्री की पहली खेप भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत और अग्रिम पंक्ति के जहाज आईएनएस उदयगिरि द्वारा पहुंचाई गई। श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन के कारण करीब 56 लोग की मौत हुई है। श्रीलंका के अधिकारियों के मुताबिक 12,313 परिवारों के 43,900 से ज्यादा लोग खराब मौसम की मार झेल रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "श्रीलंका के उन लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है, जिन्होंने चक्रवात डिटवा के कारण अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं सभी प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, सांत्वना और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

उन्होंने कहा कि अपने नजदीकी समुद्री पड़ोसी के साथ एकजुटता दिखाते हुए, भारत ने "ऑपरेशन सागर बंधु" के तहत तत्काल राहत सामग्री, महत्वपूर्ण मानवीय सहायता और आपदा राहत सहायता भेजी है।

पीएम मोदी ने कहा, "हालात के मुताबिक हम और अधिक सहायता देने के लिए तैयार हैं। भारत की "पड़ोसी प्रथम" नीति और "महासागर" के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, भारत जरूरत की इस घड़ी में श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा है।"

मार्च में मॉरीशस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक दक्षिण के साथ भारत के जुड़ाव के लिए क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति दृष्टिकोण की घोषणा की थी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अलग से चक्रवात डिटवा से हुई मौतों और विनाश से निपटने में श्रीलंका की मदद के लिए 'ऑपरेशन सागर बंधु' शुरू करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा, "ऑपरेशन सागर बंधु शुरू हो गया है। आईएनएस विक्रांत और आईएनएस उदयगिरि ने कोलंबो में राहत सामग्री पहुंचा दी।आगे की कार्रवाई जारी है।"