Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

कनाडा सितंबर में फिलिस्तीन को देगा राज्य का दर्जा

कनाडा ने बुधवार को घोषणा की कि वो सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा में फिलिस्तीन को राज्य के तौर पर मान्यता देगा। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कैबिनेट बैठक के बाद ये घोषणा की। कार्नी ने कहा कि कनाडा 23 सितंबर को विश्व नेताओं की वार्षिक बैठक में भी इसकी घोषणा करेगा।
उन्होंने कहा कि यह इरादा फ़िलिस्तीनी प्राधिकरण द्वारा "2026 में आम चुनाव कराने पर आधारित है जिसमें हमास कोई भूमिका नहीं निभा सकेगा और फ़िलिस्तीनी राज्य का निःशस्त्रीकरण करने पर आधारित है।" कनाडा, माल्टा, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम के साथ मिलकर लगभग 80 साल पुराने इजराइल-फ़िलिस्तीन संघर्ष को खत्म करने के लिए दबाव बढ़ा रहा है।