Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

अमेरिका: भारत के खिलाफ कनाडा के आरोप 'गंभीर', पूरी जांच की जरूरत

व्हाइट हाउस ने कहा है कि खालिस्तान समर्थक नेता की हत्या में भारत की संलिप्तता के संबंध में कनाडा के आरोप 'गंभीर' हैं और इनकी पूरी जांच किए जाने की जरूरत है। प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर को 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में हमलावरों ने मार दिया था। भारत ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था।

व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में स्ट्रैटजिक कम्युनिकेशन के कोऑर्डिनेटर जॉन किर्बी ने कहा कि कनाडा की तरफ से किए गए दावों पर पिछले हफ्ते हुई बैठक में भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन की मुलाकात के दौरान चर्चा हुई।

किर्बी ने कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि अमेरिका निश्चित तौर पर ये दोनों देशों पर छोड़ता है कि वे अपने द्विपक्षीय संबंधों के बारे में बात करें। वहीं विदेश मंत्रालय के उप- प्रवक्ता वेदांत पटेल ने एक अलग संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ये महत्वपूर्ण है कि कनाडा की जांच आगे बढ़े और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।