Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

बेल्जियम में बम की चेतावनी से मचा हड़कंप, ब्रसेल्स और ब्रेबेंट में 30 स्कूलों को किया गया बंद

बेल्जियम में बम की चेतावनी के कारण स्कूलों को बंद कर दिया गया है। समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक, बेल्जियम के ब्रसेल्स और ब्रेबेंट में लगभग 30 स्कूलों को बंद किया गया है।

वालोनी-ब्रसेल्स एडमिनिस्ट्रेशन ने जानकारी देते हुए बताया कि बम को लेकर चेतावनी जारी की गई थी, जिसके बाद ब्रसेल्स और ब्रेबेंट में कई स्कूलों को सोमवार तक के लिए बंद करने को कहा गया है। 

वहीं, पुलिस द्वारा ब्रसेल्स और ब्रेबेंट में निरीक्षण किया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है।