Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

बलूच प्रदर्शनकारियों को इस्लामाबाद में घुसने करने से रोका, पुलिस पर लगाया पिटाई का आरोप

सैकड़ों बलूच प्रदर्शनकारियों ने अपने इलाके में कथित नरसंहार के खिलाफ इस्लामाबाद की ओर मार्च किया लेकिन पुलिस ने उन्हें शहर में घुसने से रोका दिया। महिलाओं और बच्चों सहित कई प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने उनके साथ बुरा व्यवहार किया। 

इसके अलावा बलूच कार्यकर्ता महरंग बलूच को पुलिस ने गिरफ्तार किया। छह दिसंबर को तुब्रत से शुरू किया गया मार्च बलूचिस्तान में लोगों की गुमशुदगी, हिरासत में हत्याओं पर लोगों का ध्यान खींचने के लिए था।