Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

BSF जवान गलती से पाकिस्तान पहुंचा, पाक रेंजर्स ने लिया हिरासत में

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान गलती से पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर गया, जिसके बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने उसे हिरासत में ले लिया। BSF जवान पंजाब सेक्टर में नियमित गश्त पर था। धुंध और खराब दृश्यता के कारण वह सीमा पार कर गया, और पाकिस्तान की ओर चले जाने के कुछ समय बाद ही उसे पाकिस्तानी रेंजर्स ने पकड़ लिया।

BSF अधिकारियों ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलते ही भारत ने पाकिस्तानी अधिकारियों से संपर्क साधा और जवान की तत्काल रिहाई की मांग की। भारतीय उच्चायोग के माध्यम से राजनयिक चैनलों से भी बात की जा रही है। भारत सरकार को उम्मीद है कि पाकिस्तान मानवता और पारंपरिक प्रक्रियाओं के तहत BSF जवान को जल्द वापस भारत भेजेगा। इससे पहले भी ऐसी घटनाओं में सीमा से भटके सैनिकों को सौंपा गया है।

BSF की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, “हमारा एक जवान आज सुबह नियमित ड्यूटी के दौरान गलती से सीमा पार कर गया। संबंधित अधिकारियों से बात चल रही है और हमें उसके सुरक्षित और शीघ्र वापसी की उम्मीद है।” जवान के परिवार को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है और स्थानीय प्रशासन उनके संपर्क में है। जवान की सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास जारी हैं।