Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

ब्रिक्स देशों को देना ही पड़ेगा 10 फीसदी टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुए कई बड़े ऐलान किए। ट्रंप ने आरोप लगाया कि ब्रिक्स समूह जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के साथ-साथ हाल में ईरान और इंडोनेशिया जैसे नए सदस्य शामिल हुए हैं, उसका गठन अमेरिका को नुकसान पहुंचाने और डॉलर को कमजोर करने के लिए किया गया था। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका इन देशों के निर्यात पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाएगा।

इतना ही नहीं, ट्रंप ने ये भी कहा कि वो किसी को भी डॉलर की सर्वोच्चता को चुनौती नहीं देने देंगे। राष्ट्रपति ट्रंप ने ये भी कहा कि वो तांबे के आयात पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने वाले कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे। स्टील और एल्युमीनियम पर भी बराबर टैरिफ होगा। इसके अलावा, अमेरिका राष्ट्रपति ने संकेत दिए कि जल्द ही दवाओं पर नए टैरिफ की घोषणा की जाएगी।

वीओ: अमेरिका ने अलग-अलग देशों के साथ अपने द्विपक्षीय व्यापार समझौतों को अंतिम रूप देने की समय सीमा नौ जुलाई से बढ़ाकर एक अगस्त कर दी है। इससे दूसरे देशों को टैरिफ के लागू होने से पहले तीन हफ्ते का समय और मिल गया है।