Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

गाजा पर इजराइली हमलों में 32 लोग मारे गए, मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे

गाजा पट्टी पर इजराइली हमलों में एक दर्जन से अधिक महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 32 लोग मारे गए। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू युद्ध के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भेंटवार्ता करने के लिए अमेरिका गए हैं। 

इजराइल ने पिछले महीने हमास के साथ युद्ध विराम समाप्त कर दिया था तथा हवाई और जमीनी हमले पुनः शुरू कर दिए थे। उसने ताबड़तोड़ हमला करते हुए क्षेत्रों पर कब्जा किया था ताकि उग्रवादी संगठन पर नए युद्ध विराम समझौते को स्वीकार करने तथा शेष बंधकों की रिहाई के लिए दबाव बनाया जा सके। 

इसने एक महीने से अधिक समय तक खाद्य, ईंधन और अन्य आपूर्ति के आयात को भी रोक दिया था। रविवार रात को किए गए नवीनतम इजराइली हमलों में दक्षिणी शहर खान यूनिस में एक तम्बू और एक घर को निशाना बनाया गया, जिसमें पांच पुरुष, पांच महिलाएं और पांच बच्चे मारे गए। युद्ध के दौरान सैकड़ों फलस्तीनी  मारे गए।

ये युद्ध तब शुरू हुआ था जब हमास के नेतृत्व वाले आतंकवादियों ने सात अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमला किया था। इसमें करीब 1,200 लोग मारे गए और 251 बंधक बनाए गए। गाजा में अभी भी 59 बंधक हैं, जिनमें से 24 के जीवित होने का अनुमान है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायल के हमले में कम से कम 50,695 फलस्तीनी मारे गए हैं।