Breaking News

कोकरोच जनता पार्टी ने कल देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया     |   24 जुलाई को CJP का देशव्यापी प्रदर्शन, बड़ी संख्या में छात्रों से शामिल होने की अपील     |   संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा गैंग के गुर्गे वारिस पर NSA लगाई गई     |   उत्तरखंड: पेपर लीक आरोप के बाद यूटीयू बीटेक परीक्षा रद्द, सहायक प्रोफेसर पर केस     |   'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |  

अमेरिका: वर्जीनिया में प्रवासी भारतीयों ने खरना मनाया

अमेरिका के वर्जीनिया में प्रवासी भारतीयों ने छठ पूजा के दौरान पारंपरिक तरीके से खरना अनुष्ठान किया। खरना के दौरान श्रद्धालु शारीरिक और आध्यात्मिक शुद्धि के लिए सूर्योदय से सूर्यास्त तक उपवास रखते हैं। इस दौरान वे पानी तक नहीं पीते।

सूरज डूबने के बाद चावल, गुड़ से बनी खीर और फलों के प्रसाद से व्रत खोला जाता है। लोकल प्रशासन ने छठ के लिए एक झील का इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी थी।

इसके बाद श्रद्धालु वहां छठ मनाने की तैयारियों में जुट गए थे। खरना चार दिन चलने वाली छठ पूजा के दूसरे दिन मनाया जाता है। ये त्योहार सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है।