Breaking News

काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |   जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद     |   राज्यसभा में जोरदार हंगामा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस     |   दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |  

भारत पर लगाए 25 फीसदी टैरिफ को हटा सकता है अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

US: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि भारत पर 27 अगस्त से लागू होने वाले 25 प्रतिशत सेकेंड्री टैरिफ को लेकर वह अंतिम फैसला अभी टाल सकते हैं। यानी ट्रंप ने भारत के खिलाफ जो 25 प्रतिशत का टैरिफ रूसी तेल खरीदने को लेकर लगाया है, उसे हटाया जा सकता है। यह टैरिफ रूस से सस्ते तेल की खरीदारी को लेकर अमेरिका की ओर से भारत पर दबाव बनाने का हिस्सा माना जा रहा था।

डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि "उन्होंने (रूस) अपना बड़ा ग्राहक भारत खो दिया है, जो लगभग 40 प्रतिशत तेल ले रहा था, और चीन भी काफी मात्रा में ले रहा है। अगर मैंने सेकेंडरी टैरिफ लगाया तो यह बेहद विनाशकारी होगा। अगर जरूरत हुई तो मैं लगाऊंगा, लेकिन शायद इसकी जरूरत न पड़े।"

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने यह बयान पुतिन के साथ एक महत्वपूर्ण शिखर बैठक के लिए अलास्का जाते समय ‘फॉक्स न्यूज’ के साथ ‘एयर फ़ोर्स वन’ (विशेष विमान) में दिया। यह बैठक रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए बिना किसी भी सहमति के समाप्त हो गई।