Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने धमाकेदार लुक से जीता लोगों का दिल

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन कांस फिल्म फेस्टिवल 2024 में जलवे दिखाती नजर आई। डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक के शानदार ब्लैक गाउन में ऐश्वर्या फ्रांसिस फोर्ड कोपोला के "मेगालोपोलिस" के प्रीमियर के लिए कान्स रेड कार्पेट पर चलीं।

पिछले दो डेकेड्स से कांस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा ले रहीं ऐश्वर्या ने रेड कार्पेट पर थ्रीडी मैटेलिक एलिमेंट्स और गोल्डन एसेन्टस से सजे मोनोक्रोम गाउन में लोगों का दिल जीत लिया।

ऐश्वर्या और बेटी आराध्या पिछले कुछ सालों से लगातार फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा ले रहीं हैं और इस बार भी दोनों फिल्म फेस्टिवल के लिए कांस पहुंचीं। मां-बेटी की जोड़ी को फ्रेंच रिवेरा ने बेहद प्यार के साथ वेल्कम किया।

आने वाले दिनों में ऐश्वर्या के अलावा, कियारा आडवाणी, शोभिता धूलिपाला और अदिति राव हैदरी भी कांस रेड कार्पेट पर चलती दिखाई दे सकती हैं। 

इस साल कांस फिल्म फेस्टिवल में कई भारतीय फिल्में भी दिखाई जाएंगी। जैसे फिल्मेकर पायल कपाड़िया की 'ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट' जहां ये टॅाप प्राइस फिल्म 'पाल्मे डी'ओर' के साथ कम्पीट करेगी। 

करण कंधारी की 'सिस्टर मिडनाइट' डायरेक्टर्स फोर्टनाइट में और मैसम अली की 'इन रिट्रीट' एल'एसिड में दिखाई जाएगी। 

अनुभवी फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल की 1976 की फिल्म 'मंथन' का रिक्रिएटिड वर्जन कांस क्लासिक्स के तहत दिखाया जाएगा। इसे 20 साल पहले बनाया गया है, जिसमें सेलिब्रेशन, रिस्टोर्ड प्रिंट और डाक्यूमेंट्री शामिल हैं।