Breaking News

PM मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस से बात की     |   अरविंद केजरीवाल कल मनीष सिसोदिया के घर पर होली मनाएंगे     |   कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कल ईरानी जेट विमानों को मार गिराने से पहले चेतावनी दी गई थी     |   तमिलनाडु कांग्रेस चीफ बोले- DMK के साथ गठबंधन के लिए बातचीत जारी     |   पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू, चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों में आएगा नजर     |  

ब्राजील यात्रा खत्म करने के बाद PM मोदी पहुंचे नामीबिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विदेश दौरे के पांचवें और अंतिम चरण में नामीबिया पहुंच गए हैं। पीएम मोदी दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील के चार दिवसीय सफल दौरे के बाद अफ्रीकी देश नामीबिया पहुंचें हैं। यहां वे राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक दिवसीय दौरे पर नामीबिया पहुंच गए हैं। पीएम मोदी के नामीबिया दौरे पर दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर सहमति बन सकती है, जिसमें यूरेनियम निर्यात, रक्षा उपकरण खरीद और तेल और गैस के क्षेत्र में सहयोग आदि प्रमुख हैं। 

नामीबिया में भारत के उच्चायुक्त राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि भारत में चीते अच्छी तरह से रह रहे हैं, लेकिन उनकी संख्या पर्यावरण संतुलन के लिए अभी भी पर्याप्त नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नामीबिया यात्रा के बाद 'प्रोजेक्ट चीता 2' की शुरुआत हो सकती है, जिससे भारत को और ज्यादा चीते मिल सकें। यह बयान भारत में जैविक विविधता और वन्यजीव संरक्षण को लेकर चल रहे प्रयासों को और आगे बढ़ाने की दिशा में देखा जा रहा है।

पीएम मोदी के कार्यक्रम के संबंध में उच्चायुक्त राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि वे प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री 72 साल की महिला राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी की योजना के संबंध में उच्चायुक्त राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि पीएम मोदी देश की राष्ट्राध्यक्ष नेतुम्बो नंदी-नदाइत्वाह के साथ भारत-नामीबिया द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत बनाने के संबंध में बातचीत करेंगे।

बता दें कि नामीबिया में राष्ट्रपति के पद पर पहली बार महिला का चुनाव हुआ है। 72 वर्षीय नेतुम्बो नंदी-नदाइत्वाह ने इसी साल मार्च में 83 वर्षीय निवर्तमान राष्ट्रपति नंगोलो म्बुम्बा का स्थान लिया। ब्राजील दौरे के बाद पीएम मोदी भारतीय समयानुसार देर रात करीब 2.24 बजे नामीबिया के लिए रवाना हुए। मोदी का नामीबिया आना इसलिए भी खास है क्योंकि 27 वर्षों के अंतराल के बाद किसी प्रधानमंत्री की यात्रा हो रही है। नामीबिया में अपने कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद भारत रवाना हो जाएंगे।