Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

दीपिका पादुकोण के बाद सोनाक्षी सिन्हा पहुंची दुबई, वीडियो पर भड़के यूजर्स

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रिस दीपिका पादुकोण के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दुबई पहुंचे हैं, दोनों दुबई की शेख जायद ग्रैंड मस्जिद पर गए। सोनाक्षी सिन्हा ने इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। सोनाक्षी के मुताबिक उन्हें यहां सुकून मिला है, उनकी इस पोस्ट पर यूजर्स तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।

तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी ने हरे और सफेद रंग का कुर्ता-पजामा पहना है। उन्होंने अपने सर पर दुपट्टा डाला है सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है ‘यहां दुबई में थोड़ा सा सुकून (शांति) मिला है।’ इसके साथ उन्होंने मस्जिद वाला इमोजी बनाया है।

सोनाक्षी सिन्हा की पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा ‘जूतों के साथ मस्जिद में जाना बहुत गुनाह है।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा है ‘जहीर भाई एहतराम अल्लाह को पसंद है, मस्जिद के लिए थोड़ी इज्जत रखिए। आप इतने बड़े नहीं हैं कि मस्जिद में जूते उतार कर न जाएं। यहां सोनाक्षी की गलती नहीं है।’

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जायद खान ने पिछले साल जून में शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने मुंबई के एक आलीशान रेस्टोरेंट में एक पार्टी रखी थी। इसमें कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं थीं।