Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

जापान के कागोशिमा में सुबह-सुबह आया जोरदार भूकंप, झटकों से कांप गए लोग

जापान का दक्षिणी हिस्सा बुधवार को भूकंप के तेज झटकों से हिल उठा। कागोशिमा क्षेत्र में आए 5.9 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप की वजह से इलाके की कई इमारतें तेजी से हिल गईं, जिससे स्थानीय निवासियों के बीच भारी अफरा-तफरी और दहशत का माहौल पैदा हो गया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, भूकंप का यह तेज झटका ओकिनावा मुख्य द्वीप के पास महसूस किया गया। जापानी तीव्रता पैमाने (0 से 7) पर इसकी तीव्रता 'अपर 5' दर्ज की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस भूकंप के बाद फिलहाल सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

पूर्वी चीन सागर में भी बुधवार सुबह भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र जापान के दक्षिणी द्वीपों- कागोशिमा और ओकिनावा के करीब होने के कारण आस-पास के तटीय इलाकों में तेज कंपन महसूस की गई। वहीं, हिंद महासागर में भी बुधवार सुबह भूकंप का एक हल्का झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई।

यह भूकंप बुधवार सुबह भारतीय समयानुसार करीब 7:30 बजे आया। इससे पहले, दक्षिण चीन के ग्वांग्शी क्षेत्र में सोमवार तड़के 5.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। कई इमारतें गिर गईं और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। लिउझोऊ शहर से 7,000 से अधिक निवासियों को निकाला गया।