Breaking News

केरलम में पिनाराई विजयन को बड़ी जिम्मेदारी, निर्विरोध चुने गए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष     |   बिहार ब्लैकआउट: पटना समेत 6 जिलों में शाम 7:15 बजे तक 'बत्ती गुल'     |   दिल्ली: राहुल गांधी ने 10 जनपथ पर तमिलनाडु के कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की     |   नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने आरोपी की 7 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी     |   श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम का ऐलान हुआ     |  

अलास्का तट पर 7.3 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

अलास्का के दक्षिणी तट पर 7.3 की तीव्रता के साथ बड़ा भयंकर भूकंप आया. इस भूकंप के बाद पूरे इलाके में हलचल मच गई. नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) द्वारा सुनामी की चेतावनी और एडवाइजरी जारी की गई है. भूकंप इतना तेज था कि धरती डोलने लगी. लोग कांपने लगे. बहुत से लोग अपने घरों से निकलकर बाहर की ओर भागने लगे. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप का केंद्र पॉपॉफ द्वीप के पास सैंड पॉइंट से 87 किलोमीटर दक्षिण में, 20 किलोमीटर की गहराई पर था. ये क्षेत्र एंकोरेज से 965 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है. सुनामी की चेतावनी कोडिएक, सैंड पॉइंट और होमर के तटीय इलाकों के लिए दी गई है, यहां सायरन बजाए गए और लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने को कहा गया.

अलास्का में आए भूकंप के बाद करीब 7.5 लाख लोगों पर सुनामी का भी खतरा मंडरा रहा है. इसको लेकर चेतावनी भी जारी की गई है. भूकंप की वजह से कितना नुकसान हुआ है, इसको लेकर पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और स्थानीय निर्देशों का पालन करने की अपील की है. सैंड पॉइंट, कोडिएक और अन्य तटीय क्षेत्रों में लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं.

अलास्का का दक्षिणी तट भूकंपों के लिए संवेदनशील है. ये क्षेत्र प्रशांत ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित है, जहां प्रशांत और उत्तरी अमेरिकी टेक्टॉनिक प्लेट्स मिलती हैं. साल 1964 में 9.2 तीव्रता का भूकंप, जो उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा भूकंप था, ने एंकोरेज को भारी नुकसान पहुंचाया था और सुनामी पैदा की थी.