Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

तुम्ही हो मेरी पत्नी…दबंग ने जबरन महिला वकील की भर दी मांग

गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला वकील की मांग में एक दबंग युवक ने जबरिया सिंदूर भर दिया. महिला के बात नहीं करने पर वह आक्रोशित हो गया और हत्या की नीयत से पिस्तल लेकर उसके घर पहुंचकर तान दिया. घबराई महिला पहले ही पुलिस को फोन करके स्थित से अवगत करा चुकी थी. कुछ अनहोनी होती उसके पहले ही पुलिस पहुंच गई और युवक को दबोच लिया. रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के लोहिया इन्क्लेव में रहने वाली वकील महिला ने पुलिस को बताया कि दबंग युवक उसे अक्सर फोन करके भला-बुरा कहता है और मिलने के लिए बार-बार दबाव बनाता है. बात नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी देता है.