Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

योगी सरकार की बिजली बिल राहत योजना 2025–26 से लाखों उपभोक्ताओं को फायदा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक दिसंबर से शुरू हुई बिजली बिल राहत योजना 2025–26 आम जनता के लिए बड़ी राहत का सबब बन रही है। इस उपभोक्ता-हितैषी पहल से लाखों लोग अपने पुराने बिजली बकाये आसानी से जमा कर पा रहे हैं। योजना के तहत पंजीकृत उपभोक्ताओं को 100% ब्याज माफी और मूलधन पर 25% तक की छूट मिल रही है। 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक लागू इस योजना से लोगों पर आर्थिक बोझ कम हुआ है।

विभाग कैंप लगाकर जनता को योजना का लाभ दे रहा है और मौके पर ही बिलों में राहत प्रदान कर रहा है। बाराबंकी में भी बड़ी संख्या में उपभोक्ता कैंपों में बिल जमा कर रहे हैं और हजारों रुपये की बचत कर रहे हैं। योजना से उपभोक्ताओं को लाभ मिलने के साथ-साथ विभाग को भी वर्षों से लंबित बकाया राशि प्राप्त हो रही है।