मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में ट्रांसफर नीति समेत कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है. कैबिनेट की बैठक में कुल 42 प्रस्ताव रखे गए थे जिनमें से 41 प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है. ट्रांसफर पॉलिसी मंजूर होने के बाद प्रदेश में अब अफसर से लेकर कर्मचारियों तक का तबादला शुरू हो सकेगा.