प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर को सेवा दिवस के तहत प्रदेशव्यापी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान राज्य के सभी 75 जिलों में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत 5.90 करोड़ दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इसके अलावा रक्तदान शिविर, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत टूलकिट वितरण और अस्पतालों में मरीजों को फल बांटने के कार्यक्रम हुए।
प्रदेशभर में आयोजित 354 रक्तदान शिविरों में कुल 8,323 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 12,271 लाभार्थियों को टूलकिट वितरित की गईं। विभिन्न जिलों के अस्पतालों में भर्ती 73,959 मरीजों को फल बांटे गए। इन कार्यक्रमों के संचालन के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग को नोडल विभाग बनाया गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में दीप प्रज्ज्वलित किए गए। प्रमुख जिलों में जलाए गए दीयों का आंकड़ा इस प्रकार रहा:
-
लखनऊ: 21,23,900
-
सीतापुर: 21,43,140
-
गोरखपुर: 14,21,112
-
आजमगढ़: 15,70,120
-
आगरा: 13,32,200
-
झांसी: 11,21,410
-
कानपुर देहात: 11,28,038
-
रामपुर: 10,94,354
-
अयोध्या: 8,95,630
-
प्रयागराज: 6,75,916
-
मथुरा: 5,59,277
-
वाराणसी: 3,28,204
-
गौतमबुद्ध नगर: 2,32,529
सेवा दिवस के तहत अलग-अलग जिलों में रक्तदान शिविरों के साथ विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूलकिट और अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए गए।
गाजियाबाद: 39 रक्तदान शिविरों में 1,572 लोगों ने रक्तदान किया। 450 लाभार्थियों को टूलकिट और 2,215 मरीजों को फल दिए गए।
कानपुर शहर: 23 रक्तदान शिविरों में 452 लोगों ने रक्तदान किया। 100 लाभार्थियों को टूलकिट और 2,286 मरीजों को फल वितरित किए गए।
वाराणसी: 20 रक्तदान शिविरों में 510 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं, 542 मरीजों को फल बांटे गए।
अयोध्या: 2 रक्तदान शिविरों में 71 लोगों ने रक्तदान किया। 150 लाभार्थियों को टूलकिट और 1,853 मरीजों को फल वितरित किए गए।
बहराइच: 1 रक्तदान शिविर में 85 लोगों ने रक्तदान किया। 37 लाभार्थियों को टूलकिट और 4,740 मरीजों को फल दिए गए।
फिरोजाबाद: 7 रक्तदान शिविरों में 80 लोगों ने रक्तदान किया। 525 लाभार्थियों को टूलकिट और 2,706 मरीजों को फल वितरित किए गए।
इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी रक्तदान, टूलकिट वितरण और फल वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए।