Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

योग शिक्षक को जिंदा दफनाया, तीन महीने बाद मिला शव, अवैध प्रेम संबंध के संदेह में हुई हत्या

Haryana: हरियाणा में एक योग शिक्षक के लापता होने के तीन महीने बाद, चरखी दादरी में एक गड्ढे से उसका शव मिला। जांच में पता चला कि मुख्य आरोपित की पत्नी के साथ उसके संदिग्ध अवैध संबंध के चलते उसे "जिंदा दफना दिया गया था"। पुलिस ने बुधवार को ये जानकारी दी। 45 साल का जगदीप यहां एक संस्थान में काम कर रहा था और पिछले कुछ समय से किराए के मकान में रह रहा था। वो तीन महीने पहले लापता हो गया था, जिसके बाद उसके परिवार ने शिवाजी कॉलोनी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।

सुराग के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच समेत जांच में मुख्य आरोपित राजकरण के दो साथियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि राजकरण को जगदीप पर अपनी पत्नी के साथ संबंध होने का संदेह था। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद, सोमवार को चरखी दादरी के एक गांव में सात फुट गहरे गड्ढे में दफन शव बरामद किया।

"मुख्य आरोपित राजकरण और मामले में शामिल एक और आरोपित फरार है दोनों को पकड़ने की कोशिश जारी है। मुख्य आरोपिच के दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।" रोहतक के शिवाजी कॉलोनी के एसएचओ इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह ने कहा, "प्रारंभिक जांच में पता चला है कि राजकरण को शक था कि उसकी पत्नी का योग शिक्षक के साथ अवैध संबंध है। हालांकि, राजकरण के पकड़े जाने के बाद ही सही जानकारी सामने आएगी।"

पूछताछ के दौरान आरोपितों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जगदीप का अपहरण किया, उसके मुंह पर टेप लगाया, उसके हाथ-पैर बांधे और उसे चरखी दादरी ले गए, जहां सुनसान खेत में गड्ढा खोदा गया था।

एसएचओ के अनुसार, संदिग्धों ने पुलिस को बताया कि उसे गड्ढे में "जिंदा दफना दिया गया"। उत्तर प्रदेश के मेरठ में पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की कथित तौर पर उसकी पत्नी और उसके प्रेमी द्वारा की गई जघन्य हत्या को लेकर आक्रोश के बीच ये हत्या सामने आई है।

सौरभ राजपूत को चार मार्च को उसकी पत्नी मुस्कान और साहिल ने नशीला पदार्थ खिलाकर चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी, उसके शव के टुकड़े-टुकड़े करके सीमेंट से ड्रम में बंद कर दिया था।

इसके बाद दोनों हिमाचल प्रदेश में छुट्टियां मनाने चले गए, इस दौरान सौरभ के परिवार को उसके फोन से संदेश भेजकर गुमराह करते रहे। 18 मार्च को पुलिस को मामले की सूचना दी गई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।