Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

नागपुर के टेकडी गणेश मंदिर में गर्मी से राहत के बंदोबस्त, चैन से पूजा कर रहे हैं श्रद्धालु

महाराष्ट्र के विदर्भ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है। ऐसे में नागपुर के मशहूर टेकडी गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं को ठंड पहुंचाने की खास व्यवस्था की गई है। मंदिर के प्रवेश द्वार से गर्भगृह तक शेड लगाए गए हैं। साथ में पानी के छिड़काव की भी व्यवस्था है। श्रद्धालुओं ने इन व्यवस्थाओं का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इनसे दर्शन और पूजा करने में काफी सहूलियत हो गई है।

इन व्यवस्थाओं से मंदिर के अंदर तपिश कम हुई है। कुछ श्रद्धालु तो यहां तक कहते हैं कि उन्हें बाहर के मुकाबले मंदिर के भीतर चार-पांच डिग्री कम गर्मी महसूस होती है। इनके अलावा मंदिर प्रबंधन ने कई जगहों पर पीने के पानी की व्यवस्था और बड़े-बड़े पंखे लगाए हैं।