Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

क्या प्रतीकों के सहारे कांग्रेस फिर हो पाएगी खड़ी

उत्तर प्रदेश की सियासत में कांग्रेस दोबारा से खड़ी होने की जद्दोजहद में जुटी है. लोकसभा चुनाव की सियासी सरगर्मियों को देखते हुए कांग्रेस अपने खिसके जनाधार को दोबारा से जोड़ने के लिए सहारनपुर से सीतापुर तक की पदयात्रा बुधवार से शुरू कर रही है. कांग्रेस की ‘यूपी जोड़ो यात्रा’ सहारनपुर में मां शाकुंभरी मंदिर से शुरू होगी, जहां प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूजा अर्चना करेंगे और उसके बाद पदयात्रा का आगाज करेंगे. यूपी जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस प्रतीकों के सहारे खुद को मजबूत करने की कवायद में है.