Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले कांग्रेस क्यों कर रही क्राउड फंडिंग

पिछले नौ साल से कांग्रेस सत्ता से बाहर है. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी फिर से अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तैयारी कर ली है. पीएम मोदी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी जीत की हैट्रिक बनाएगी. तीन विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत से पार्टी का उत्साह और भी बढ़ा है और कांग्रेस बैकफुट है. ऐसे में 138 साल पुरानी पार्टी कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के पहले क्राउड फंडिंग का अभियान शुरू कर दिया है. डोनेट फॉर देश नाम से काउंड फंडिंग के अभियान को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज शुरू किया.