Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

विरोध प्रदर्शन के बीच TMC-बीजेपी के इन नेताओं को पुलिस ने क्यों किया समन?

कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर केस में सीबीआई की जांच तेज हो गई है. कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में अभी भी इस घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक पीड़िता को इंसाफ नहीं मिल जाता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा. इस बीच कोलकाता पुलिस ने रविवार को बीजेपी के पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी और टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर रॉय को समन भेजा.

लॉकेट चटर्जी पर फेक न्यूज फैलाने और पीड़िता की पहचान उजागर करने के आरोप हैं. चटर्जी को कल दोपहर 3 बजे पूछताछ के लिए पुलिस हेडक्वार्टर बुलाया गया था. समन भेजे जाने पर चटर्जी ने कहा कि हमारे राज्य में हो रहे अन्याय के खिलाफ विरोध करने के लिए मुझे और अधिक इच्छा शक्ति देने के लिए मैं कोलकाता पुलिस को धन्यवाद देती हूं. यह इस बात का संकेत है कि हम सही दिशा की ओर जा रहे हैं. इस देश की जनता न्याय चाहती है.