Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

ममता बनर्जी पर क्यों भड़के केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शरण देने वाले बयान पर सियासी बवाल बढ़ता ही जा रहा है. रविवार को ममता बनर्जी ने बांग्लादेशी शरणार्थियों को शरण देने की बात कही थी जिसके बाद से बीजेपी उन पर लगातार हमलावर है.

बीजेपी ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाया है कि वो घुसपैठ को सही ठहरा रहीं हैं. बीजेपी ने ममता बनर्जी से पूछा है कि इस मामले में फैसला लेने का अधिकार उन्हें किसने दिया? क्योंकि शरणार्थियों पर फैसला लेने का अधिकार किसी राज्य को नहीं बल्कि केंद्र सरकार को है.