Breaking News

दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |   PM मोदी आज एशियन गेम्स के पदक विजेताओं से मिलेंगे     |   दिल्ली: अंकिता भंडारी मर्डर केस को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे कई कांग्रेस नेता पुलिस हिरासत में     |   इंडिया गेट पर हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को रिहा किया     |   अमेरिका में नवरात्रि उत्सव के दौरान गोलीबारी की साजिश के आरोप में 19 साल का युवक गिरफ्तार     |  

ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ने पुलिस इंस्पेक्टर को क्यों धमकाया

हैदराबाद में चुनाव प्रचार के दौरान असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने एक पुलिस इंस्पेक्टर को धमकी दी और उसके साथ बदतमीजी की. पूरा मामला ये है कि एआईएमआईएम (AIMIM) उम्मीदवार अकबरुद्दीन कल रात हैदराबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. समय पूरा होने वाला था क्योंकि रात के 10 बजने वाले थे.

वहां मौजूद पुलिस इंस्पेक्टर ने उन्हें जनसभा खत्म करने को लेकर इशारा किया. इस पर वो भड़क गए और पुलिसवाले को धमकाते हुए वहां से जाने के लिए कहा अकबरुद्दीन ने कहा कि अभी 10 बजने में पांट मिनट बाकी है, आप चलिए यहां से…उतरिए.उन्होंने कहा कि मेरे एक इशारे पर आपको यहां से दौड़ा दिया जाएगा. इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों से पूछते हुए कहा, सही बोला ना